मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के दरियागंज में ढही इमारत, तीन मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के दरियागंज में ढही इमारत, तीन मजदूरों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं।

यह हादसा दरियागंज में स्थित सद्भावना पार्क का है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, बुधवार दोपहर 12:14 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

बचाव दल ने तीन घायल लोगों को मलबे से निकालकर तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मजदूर जाहिर, गुलसागर, और तौफीक को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को सद्भावना पार्क में एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। दमकलकर्मियों को दोपहर 12:14 बजे सूचना मिली और उन्होंने मलबे से घायलों को बचाया।

प्रशासन और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को घटना की जानकारी दे दी गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह का हादसा सामने आया है। इससे पहले भी दिल्ली में कई हादसे देखने को मिल चुके हैं।

इससे पहले, 12 जुलाई को दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोगों को बचाया गया था।

वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता मजदूर कॉलोनी की ईदगाह रोड पर सुबह करीब पौने 7 बजे चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनमें से दो की जान चली गई थी।

इसके अलावा, 19 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें