मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। पूर्वाह्न 11 बजे उनका अभिभाषण होगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सरकार ने बजट सत्र के लिए 16 विधेयकों की सूची तैयार की है।वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। सत्र का पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा। दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा और चार अप्रैल को समाप्त होगा। बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में 36 राजनीतिक दलों के 52 नेताओं ने हिस्सा लिया।केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि साल का पहला सत्र होने के कारण राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश होगा। एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान के कारण अवकाश रहेगा और संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा। इसके थोड़े समय के अंतराल के बाद 10 मार्च को बजट सत्र का दूसरा भाग आरंभ होगा। सरकार के पास इस सत्र के लिए 16 विधेयक और 19 संसदीय कार्य हैं।कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष की ओर से हमने चिंता जताई कि संसद को एकतरफा तरीके से चलाया जा रहा है। जेपीसी में भी विपक्ष की ओर वक्फ विधेयक में उठाए गए संशोधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया जबकि दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से किए गए बदलावों को स्वीकार कर लिया गया। हमने इस मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। महाकुंभ के दौरान हुए हादसे पर भी बैठक में हमारी ओर से दुख जताया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें