मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से दो मार्च तक, 27 को पेश होगा बजट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से दो मार्च तक, 27 को पेश होगा बजट

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जो दो मार्च तक चलेगा। बजट सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की ओर से मंजूरी मिल गई है। चम्पाई सोरेन की सरकार 27 फरवरी को 2024-25 का बजट पेश करेगी।

पंचम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सदन के पटल पर रखा जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी का भी उपस्थापन होगा। 24-25 फरवरी को कोई बैठक नहीं होगी। 26 फरवरी को प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक पर चर्चा होगी। 27 फरवरी को प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय का उपस्थापन होगा।

28 फरवरी को प्रश्नकाल और बजट के आय- व्यय पर सामान्य चर्चा होगी। 29 को प्रश्नकाल, वाद- विवाद और इस पर सरकार का उत्तर आने के अलावा मतदान होगा। एक मार्च को प्रश्नकाल, अनुदान मांगों पर वाद- विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान के अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय- व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन होगा। दो मार्च को प्रश्नकाल भी होगा। राजकीय विधेयक भी लाये जा सकते हैं। गैर सरकारी संकल्प भी लाया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें