मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

पांच फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र -6 फरवरी को पेश होगा बजट, राज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा, जो 29 फरवरी तक चलेगा। इस बजट सत्र में कुल 17 बैठके होंगी। सत्र के दूसरे दिन सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। जबकि, पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ।बजट सत्र अमूमन फरवरी के आखिरी सप्ताह में पेश की जाती है, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार बजट सत्र को पहले आयोजित किया जा रहा है।बजट सत्र के पहले दिन सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के बीच राज्यपाल का अभिभाषण होगा। फिर अध्यादेशों की कॉपी सदन के पटल पर रखी जाएगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। शोक संवेदना के बाद सदन के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो जाएगी।दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। 7 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी। 8-9 फरवरी को विभागीय बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।10 और 11 शनिवार-रविवार होने के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 12 और 13 फरवरी को 2024-25 के आय-व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद और मतदान होगा। 14 फरवरी को बसंत पंचमी की वजह से विधानमंडल की बैठक नहीं होगी। 15 और 16 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुदानों की मांग पर वाद-विवाद और मतदान होगा। 17 और 18 फरवरी को बैठक नहीं होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें