10 फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र
पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 10 फरवरी से बुलाया गया है। जो 1 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश ने इस पर फैसला लिया है। बिहार विधान मंडल की ज्वाइंट सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। राज्यपाल के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।बजट सत्र को छोटा रखा गया है। मात्र 12 बैठकें होंगी। सदन के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। 12 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बजट 2024-25 को इसी दिन सदन के पटल पर रखा जाएगा।





