मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन, पानी, वित्तीय अनियमितता और आबकारी नीति पर बहस के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन, पानी, वित्तीय अनियमितता और आबकारी नीति पर बहस के आसार

भाेपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज गुरुवार को चौथा दिन है। सदन में पानी का मुद्दा, वित्तीय अनियमितताओं का मामला और आबकारी नीति जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी बहस जारी रहेगी।बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने जबलपुर में घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने की नई योजना में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। वे योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।अनूपपुर कॉलेज में वित्तीय अनियमितता का मामलाकांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने अनूपपुर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है। आरोप है कि पुष्पराजगढ़ के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से वसूली गई शुल्क राशि का निजी उपयोग किया। इस मामले में वे उच्च शिक्षा मंत्री से जवाब मांगेंगे।आबकारी नीति 2026-27 पर वक्तव्यवाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति पर वक्तव्य देंगे। इस पर भी विपक्ष की ओर से सवाल उठने की संभावना है।राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारीसोमवार को मंगू भाई पटेल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया था। उन्होंने डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभाव और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में मध्य प्रदेश की भूमिका को विस्तार से रखा था। आज भी उसी पर चर्चा जारी रहेगी।सदन की कार्यवाहीचौथे दिन दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के साथ 80 याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रहलाद पटेल, संपतिया उईके, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार और प्रद्युम्न सिंह तोमर सदन की पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। कुल मिलाकर, बजट सत्र का चौथा दिन सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस का साक्षी बन सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें