मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

बजट सत्र : विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बजट सत्र : विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस

पटना, । बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के 16वें दिन विधानसभा में मंगलवार को सत्ता पक्ष (मुख्यमंत्री-विजय चौधरी) और विपक्ष के (भाई वीरेन्द्र-कुमार सर्वजीत) के बीच संवाद बहस में बदल गई।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया।कुमार सर्वजीत ने कहा कि बर्बरतापूर्वक मारा गया, ये सरकार नहीं चलेगी। राजद विधायकों को जवाब देने के लिए विजय चौधरी उठे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चलेगी तो चौकीदारों की सुनेगा कौन। इतने में मुख्यमंत्री नीतीश भी खड़े हो गए।उन्होंने भाई वीरेन्द्र को कहा कि आप बैठिए। आपकी संख्या कितनी कम है। आप लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया है। नीतीश जब बोल रहे थे तो राजद विधायक सर्वजीत भी खड़े हो गए।हंगामा बढ़ा तो राजद विधायक वेल की तरफ बढ़ चले और नीतीश होश में आओ के नारे लगाने लगे। जिसके बाद मार्शल को बुलाकर उनकी तख्तियां हटाई गईं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार के बार-बार कहने के बाद विपक्ष के विधायक सीट पर बैठे।मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘विपक्ष ने चौकीदार-दफादार की बात उठाई। अगर सरकार प्रदर्शन के खिलाफ होती तो प्रदर्शन को रोक देती। हमारी सरकार ने प्रदर्शन नहीं रोका। सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी।आज कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को बिहार आ रहे अमित शाह के दौरे को लेकर राजद विधायक ने तीखी टिप्पणी की है। भाई वीरेंद्र ने कहा, 'वो आग लगाने आ रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं। उनका काम ही यही है, जहां चुनाव होता है पहुंच जाते हैं। बिहार में कोई घुसपैठियां नहीं है।' वही कल तक मरहुम पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की बात करने वाले भाई वीरेंद्र आज इस सवाल पर ही भड़क गए। वो पत्रकार की माइक हटाते नजर आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें