मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी रोडमैप, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी रोडमैप, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक :  जेपी नड्डा

नई दिल्ली। केन्द्रीय बजट 2025-26 का भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने स्वागत किया है। शनिवार को संसद में पेश किए गए इस बजट को भाजपा ने एक दूरदर्शी रोडमैप बताते हुए इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक बताया।केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर साझा किए अपने संदेश कहा कि केंद्रीय बजट 2025 एक दूरदर्शी रोडमैप है जो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' के मार्ग को प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का केंद्रीय बजट सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय के साथ ही ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।यह केंद्रीय बजट सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण को दिशा प्रदान करेगा। इसमें महिला, मजदूर, गरीब, किसान, युवा, व्यापारी, कृषि, मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, उद्योग, निवेश और निर्यात समेत सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है।नड्डा ने दूरदर्शी, विकासोन्मुख और सर्व समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें