मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बजट में सिविक वॉलंटियर्स के लिए दोहरी खुशखबरी, भत्ता बढ़ोतरी के साथ पुलिस में नौकरी के मौके भी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

08 फरवरी । राज्य विधानसभा के बजट में गुरुवार को सिविक वॉलंटियर्स

के लिए अहम घोषणा हुई है। सिविक वॉलंटियर्स का भत्ता एक हजार रुपये बढ़ाया

गया है। इसके लिए राज्य सरकार 180 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। साथ ही,

राज्य पुलिस की 20 प्रतिशत नौकरियां अब नागरिक स्वयंसेवकों के लिए आरक्षित

होंगी, जो अब तक 10 प्रतिशत थी। वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में बजट पेश करने के

दौरान यह घोषणा की है।

इसके पहले, इस साल की शुरुआत में

नवान्न ने सिविक वॉलंटियर्स के बोनस में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। फिलहाल

राज्य में दो लाख से ज्यादा सिविक वॉलंटियर्स हैं। वे पुलिस की मदद करते

हैं। विशेष रूप से क्षेत्र में गश्त, यातायात प्रबंधन अब मुख्य रूप से

नागरिक स्वयंसेवकों द्वारा किया जाता है। हालांकि, हाई कोर्ट के आदेश के

मुताबिक सिविक वॉलंटियर्स का इस्तेमाल किसी भी कानून-व्यवस्था से जुड़े

मामले में नहीं किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें