मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

जहानाबाद में बौद्ध भिक्षुओं की बस को हाइवा ने मारी टक्कर, आठ घायल, तीन रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जहानाबाद में बौद्ध भिक्षुओं की बस को हाइवा ने मारी टक्कर, आठ घायल, तीन रेफर

पटना, नेपाल से पटना होते हुए गया जा रही बौद्ध भिक्षुओं की गाड़ी बुधवार सुबह जहानाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाइवा की टक्कर से टूरिस्ट बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में आठ पर्यटक घायल हुए हैं। यह घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप की है। हादसे के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में तीन बौद्ध भिक्षुओं को गहरी चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।इस मामले में कड़ौना के पुलिस अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि हाइवा ने टूरिस्ट बस में टक्कर मारी है। इससे यह हादसा हुआ है। इस घटना में आठ यात्री घायल हैं जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं। घटना के संबंध में टूरिस्ट गाइड शिव शंकर ने कहा कि बस में 23 बौद्ध भिक्षु नेपाल से वीजा रिन्यू कराने के बाद बोधगया लौट रहे थे।गाइड ने कहा कि जहानाबाद के सलेमपुर गांव के समीप एनएच-83 पर एक अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं जबकि अन्य लोग सुरक्षित हैं। उसने कहा कि बस में वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के रहने वाले टूरिस्ट हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।सदर अस्पताल के चिकित्सक बीके शाही ने बताया कि सड़क हादसे में आठ टूरिस्ट यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें