मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

लोस-2024 : बसपा ने कानपुर, मेरठ, अकबरपुर, बागपत में उम्मीदवार घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

18 मार्च बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती

ने लोकसभा चुनाव में कानपुर, मेरठ, अकबरपुर, बागपत लोकसभा सीटों पर

उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इसे लेकर बसपा अभी तक 14 उम्मीदवार घोषित कर

चुकी है।

बसपा की ओर से कानपुर लोकसभा सीट से कुलदीप

भदौरिया, अकबरपुर लोकसभा सीट से राजेश द्विवेदी, बागपत लोकसभा सीट से

प्रवीण बैंसला और मेरठ लोकसभा सीट से देवव्रत त्यागी का नाम घोषित हुआ है।

कानपुर से बसपा उम्मीदवार कुलदीप भदौरिया की व्यापारिक संगठनों में गहरी

पैठ है, तो अकबरपुर से उम्मीदवार राजेश द्विवेदी को ब्राह्मण चेहरे के रुप

में चुनाव मैदान में बसपा ने उतारा है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा

सीटों पर बसपा के उम्मीदवार उतारने की घोषणा के क्रम में अभी 14 उम्मीदवार

चुनाव मैदान में आये हैं। अगले 24 घंटे में बसपा अध्यक्ष की अनुमति से

उम्मीदवारों की एक और सूची आने की उम्मीद जतायी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें