मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मनाई लोहड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मनाई लोहड़ी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया।

ठंडी हवाओं और सीमा की चुनौतियों के बावजूद इस क्षेत्र में लोग और सुरक्षाकर्मी एक साथ बोन फायर के इर्द-गिर्द इकट्ठा हुए। बीएसएफ के जवान ने इस अवसर पर पूरे देशवासियों को दिल से लोहड़ी की बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता, खुशी और नई शुरुआत का प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने पारंपरिक गीत गाए, ढोल की थाप पर नाचे और मूंगफली, रेवड़ी व गुड़ की आहुति दी।

यह उत्सव सीमा पर तैनात जवानों और आसपास के गांवों के बीच भाईचारे की मजबूत मिसाल बना।

ऐसे आयोजन सीमा की कठिन परिस्थितियों में भी मानवीयता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। इस मौके पर सभी ने शांति, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

बीएसएफ के जवानों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हर त्योहार पर गांव के लोग आते हैं। हम लोगों को बहुत अच्छा लगता है। हम लोगों को लगता है कि जैसे हमारा परिवार आ गया है। गांव के लोग हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं।

हमारी भी इच्छा रहती है कि हम लोग गांव वालों के साथ रहें।

दूसरे जवान ने कहा कि हम गांव वालों के साथ लोहड़ी मनाकर बहुत खुश हैं। हम लोगों ने पहले गांव वालों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गांव वालों की तरफ से लाया गया प्रसाद सभी जवानों को दिया गया। सब लोग बहुत खुश हैं और सबका सहयोग भी खूब मिल रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों को जवानों के साथ त्योहार मनाना अच्छा लगता है। वे अपने परिवार से दूर रहकर हम लोगों की रक्षा करते हैं, इसीलिए हम लोग उनके पास आकर उनकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें