मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

पिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या,दो संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या,दो संदिग्ध हिरासत में

पूर्वी चंपारण। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है।मिली जानकारी के अनुसार पुजारी हरि गिरि बीते 15 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मंदिर परिसर से शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणो ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में मंदिर परिसर में देखने के बाद इसकी सूचना पिपरा थाना को दी।इस गंभीर घटना को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संग्रह किया है,साथ ही घटना की छानबीन करते हुए दो संदिग्धो को हिरासत में लिया है।जिसमे पिपरा थाना क्षेत्र के बेदीबन, मधुबन वाही टोला के निवासी राहुल सिंह व अनिल सिंह शामिल है। जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद में घटना कारित होना लग रहा है।हालांकि पुलिस कुछ अन्य एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।पुलिस पुजारी हरि गिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणो में क्षोभ व आक्रोश व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें