मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

बहन की विदाई कराने गए भाई को पीट पीटकर किया अधमरा ,ससुर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले में शादी के बाद ससुराल से बहन को विदा कराने गए भाई को बुधवार को गांव के लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं घटना की सूचना के बाद जब दुल्हन के ससुर बीच बचाव कर मामले में समझौता कराने पहुंचे तो उनकी भी ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं दुल्हन के ससुर की हत्या के मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है। मृतक की पहचान स्वर्गीय रामेश्वर यादव के पुत्र 50 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के रूप में की गई है।

पूरा मामला नवादा जिले की पकरीबरामा थाना क्षेत्र के देवी बीघा गांव में की है। मृतक के बेटे धीरज कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को अलीगंज थाना क्षेत्र के इस्त्री गांव बारात गयी थी। बारात में खाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के क्रम में कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई थी और फिर पूरे मामले को समझौता किया गया था। आज जब दुल्हन के भाई बहन को विदा कराने के लिए आये तो गांव के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जब पिताजी ने इसका विरोध किया तो गांव वालों ने उनकी पीट पीटकर हत्या कर दी।

पकरीबरामा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पूरे मामला की जांच की जा रही है।पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें