मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

डीग में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, भाई-बहन समेत दो बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीग में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, भाई-बहन समेत दो बच्चों की मौत

डीग। राजस्थान के डीग जिले के कामां क्षेत्र में मंगलवार शाम एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। हादसे में भाई-बहन समेत दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना डीग रोड स्थित बस स्टैंड के सामने एक कोल्ड ड्रिंक गोदाम में शाम करीब पांच बजे हुई।पुलिस के अनुसार सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बाद में छह घायलों को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक अन्य बच्चे ने दम तोड़ दिया।कामां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रसोई गैस सिलेंडर से ईको गाड़ी की गैस किट में गैस भरी जा रही थी। दोनों ईको गाड़ियां गैस किट से संचालित थीं। उन्होंने बताया कि मनमोहन गांव में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी चलाता था और सप्लाई के लिए इन गाड़ियों का उपयोग करता था। उसका चचेरा भाई भगवान सिंह किराना दुकान संचालित करता है। दोनों परिवार गोदाम के ऊपर बने मकान में रहते थे।पुलिस के मुताबिक हादसे के समय मनमोहन गाड़ियों में गैस भर रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग की लपटें सीधे ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं। उस समय दोनों परिवारों के सदस्य घर में मौजूद थे। रिश्तेदार छतर सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। हादसे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक मनमोहन पुत्र दाताराम, उनकी पत्नी सरिता (25), भगवान सिंह (37) पुत्र लक्ष्मीचंद, उनकी पत्नी नीरज, बेटा लक्ष्य (8), बेटी साक्षी (15) और अक्षरा (11) झुलस गए।डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि अक्षरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी और उसके दोनों हाथ-पैर तथा चेहरा बुरी तरह आग से प्रभावित हुए थे। आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जयपुर रेफर किए गए घायलों में लक्ष्य ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दो घायलों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें