मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

श्रीगंगानगर। जिले के रावला थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खून का रिश्ता कलंकित कर दिया। गांव 8 डीओएल में रविवार देर शाम एक युवक ने अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके पर ही शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपित सुरेंद्र (25) ने अपनी बहन मंजू (27) को गेहूं की फसल में हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था। मंजू अपने लिव-इन पार्टनर के साथ गांव पहुंची थी, लेकिन घटना के समय वह घर के अंदर अकेली थी।बताया जा रहा है कि शाम के समय मंजू ने जमीन में अपने हिस्से की मांग की, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए सुरेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बहन के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।मंजू की चीख सुनकर उसका लिव-इन पार्टनर घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी है और आरोपित के हाथ में खून सनी कुल्हाड़ी है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रशांत कौशिक व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें