मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर में पटवारी का दलाल 30 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जयपुर में पटवारी का दलाल 30 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एस.आई.यू. इकाई, जयपुर ने कार्रवाई करते हुए हाथोज के पटवारी नरेंद्र मीणा के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी एस.आई. यू चौकी जयपुर को एक शिकायत मिली थी कि परिवादी की हाथोज (कालवाड़ रोड) में स्थित 10 बीघा भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी नरेंद्र मीणा एवं उसके दलाल द्वारा, 50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा हैं।शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें पटवारी द्वारा 30 लाख रुपये की अंतिम मांग करना पाया गया। जिस पर एसीबी जयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी की एस. आई. यू इकाई के संदीप सारस्वत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रविवार रात को ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसमें 5 लाख रुपये वास्तविक मुद्रा तथा 25 लाख रुपये डमी नोट बरामद किए गए। पटवारी नरेंद्र मीणा एसीबी के ट्रैप की आशंका के चलते मौके पर उपस्थित नहीं हुआ तथा फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें