मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिसबेन टेस्ट: गेंद के बाद बल्ले से चमके मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन की बढ़त बनाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ब्रिसबेन टेस्ट: गेंद के बाद बल्ले से चमके मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया ने 177 रन की बढ़त बनाई

ब्रिसबेन। मिचेल स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी खेमे में हड़कंप मचाने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वह विपक्षी टीम के लिए मुसीबत बनते हैं। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले स्टार्क ने अपनी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 रन की लीड दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टार्क ने सर्वाधिक 77 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 511 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी स्टार्क ने खेली। 141 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से उन्होंने 77 रन बनाए। स्टार्क की पारी की वजह से 383 पर 7 विकेट खो चुकी ऑस्ट्रेलिया 511 रन तक पहुंच सकी। स्कॉट बोलैंड 21 रन बनाकर नााद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने 77, जेक विदरलैंड ने 72, मार्नस लाबुशेन ने 65, एलेक्स कैरी ने 63, स्टीव स्मिथ ने 61 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स ने 4, बेन स्टोक्स ने 3, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और विल जैक्स ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने नाबाद 138 रन की पारी खेली थी।

रूट का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह पहला शतक था, जबकि कुल 40वां शतक था। जैक क्रॉली ने 76, हैरी ब्रूक ने 31 और जोफ्रा आर्चर ने 38 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। स्टार्क ने अपने इस स्पेल में तीसरा विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क सर्वाधिक टेस्ट विकेट के मामले में हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ चुके हैं।

स्टार्क के अलावा नासेर, बोलैंड और ब्रेंडेन ने 1-1 विकेट लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें