मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिसबेन टेस्ट: 334 रन पर समाप्त हुई इंग्लैंड की पहली पारी, जो रूट को आउट नहीं कर पाई ऑस्ट्रेलिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ब्रिसबेन टेस्ट: 334 रन पर समाप्त हुई इंग्लैंड की पहली पारी, जो रूट को आउट नहीं कर पाई ऑस्ट्रेलिया

ब्रिसबेन,। ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर सिमट गई। जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 9 विकेट पर 325 रन से की थी। 9 रन और जोड़ने के बाद जोफ्रा आर्चर के रूप में दसवां विकेट गिरा। आर्चर 38 रन बनाकर आउट हुए।

रूट और आर्चर के बीच दसवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। आर्चर ने 36 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली।

मैच के पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो रूट का शतक पहले दिन का आकर्षण रहा था। रूट ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला शतक और कुल 40वां टेस्ट शतक लगाया। वह 40 या उससे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले सचिन, कैलिस और पोंटिंग के बाद चौथे बल्लेबाज बने।

रूट 206 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 138 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए क्रॉली के साथ 97 रन की और चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 54 रन की साझेदारी की।

रूट के अलावा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 93 गेंद पर 76 रन की पारी खेली। आर्चर तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे। इंग्लैंड के चार बल्लेबाज बेन डकेट, ओली पोप, जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स खाता नहीं खोल सके।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। माइकल नासेर, स्कॉट बोलैंड और ब्रैंडन डॉगेट ने 1-1 विकेट लिए।

बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड की गेंदबाजी पर नजर रहेगी। मैच पर पकड़ बनाने के लिए इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की पारी को कम-से-कम स्कोर पर समेटना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें