मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सस्टेनेबल माइनिंग से अपनी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार ला सकते हैं राज्य: प्रह्लाद जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल,

23 जनवरी । केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद

जोशी ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में खनिज संसाधनों की

महत्वपूर्ण भूमिका है। खनिज ब्लॉक्स की नीलामी और नवाचारों से राजस्व बढ़ा

है। अन्य राज्यों को भी खनिज ब्लॉक्स की नीलामी की दिशा में पहल करनी

चाहिए। सस्टेनेबल माइनिंग से प्रदेश अपनी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण

सुधार ला सकते हैं। केन्द्र सरकार, सभी राज्यों को खनन क्षेत्र में हरसंभव

सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है।

केन्द्रीय

मंत्री जोशी मंगलवार को राज्यों के खनिज मंत्रियों के दूसरे सम्मेलन को

बतौर अध्यक्ष सम्बोधित कर रहे थे। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में

आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। मिनरल

ब्लॉक्स की नीलामी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश को देश में

प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसका भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया। मध्य प्रदेश 29 खनिज ब्लॉकों की

नीलामी कर देश में प्रथम रहा है। 20 खनिज ब्लॉक की नीलामी के साथ छत्तीसगढ़

दूसरे स्थान पर रहा जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे

नंबर पर रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए

केन्द्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मध्यप्रदेश द्वारा खनन गतिविधियों

से प्रभावित लोगों के विकास और उनकी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए

डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के अंतर्गत किए गए कार्यों की सराहना

की। उन्होंने मध्य प्रदेश के मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में प्रथम आने पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी।

देश क्रिटिकल मिनरल्स, रेयरैस्ट मिनरल्स के खनन की ओर आगे बढ़ रहा है

केन्द्रीय

मंत्री जोशी ने कहा कि हम सब ऊर्जा एवं खनिज पर चर्चा करने के लिए यहां

एकत्रित हुए हैं। माइनिंग देश की इकोनॉमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब देश क्रिटिकल मिनरल्स,

रेयरैस्ट मिनरल्स के खनन की ओर आगे बढ़ रहा है। डाटा रिपोजिटरी अवलेबलिटी

में वृद्धि हुई है, लायसेंस, लीज क्लीयरेंस को भी सरल और त्वरित किया जा

रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश द्वारा खनिज मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी

करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा राज्य सरकार का आभार माना।

माइनिंग एंड बियोंड विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री

डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री जोशी ने केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा लगाई

गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ

इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियों, निजी

एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया

है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा केन्द्रीय मंत्री जोशी ने मंत्रोच्चार के बीच

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉफी टेबल बुक

बिल्डिंग ट्रस्ट-ट्रासंफोर्मिंग लाईव्ज़ का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही

एवरेज सेल प्राइज सिस्टम प्लेटफार्म तथा स्टार रेटिंग ऑफ माइन्स का डिजिटल

लोकार्पण किया गया। एक्सप्लोरेशन लायसेंस रूल्स का भी विमोचन हुआ। खनन

क्षेत्र में हुए प्रक्रियागत सुधारों और नवाचारों पर लघु फिल्म का भी

प्रदर्शन हुआ।

राज्यों को सौंपी गई क्रिटिकल मिनरल रिपोर्ट्स

राज्यों

के खनिज मंत्रियों के सम्मेलन में ओडिशा के इस्पात एवं खान मंत्री प्रफुल

कुमार मलिक, कर्नाटक के खान मंत्री एसएस मलिकानुर्जन, उत्तर प्रदेश के

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, नगालैंड के विधायक तथा खनिज सलाहकार

डब्ल्यू.सी. कोनयक, केन्द्रीय खनन मंत्रालय के सचिव वीएल कांताराव, अतिरक्त

सचिव संजय लोहिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन में आंध्र प्रदेश,

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र,

ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश को क्रिटिकल मिनरल

रिपोर्ट्स भी सौंपी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें