मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में सीवान के बाद सारण जिले में गंडक नदी पर बना पुल गिरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के सीवान जिले में बुधवार को पुल गिरने की घटना के बाद सारण जिले में एक और पुल धाराशायी हो गया। पुल टूटने की घटना सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में हुई है।सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में वर्ष 2010-11 में गंडक नदी पर बना यह पुल काफी पुराना था। बारिश के कारण नदी में बढ़ते जलस्तर के दबाव से पुल नदी में समा गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार जनता बाजार में दो समानांतर पुल बने हुए हैं। दोनों पुल काफी पुराने हैं। इनमें से ही एक पुल बुधवार को बारिश के दौरान भरभरा कर गिर पड़ा। इस पुल से बड़ी संख्या में लोग बाबा ढूंढ नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आवाजाही करते हैं। घटना के वक्त पुल पर आवाजाही बंद था।पुल गिरने की घटना की खबर मिलते ही स्थानीय जनता बाजार थाना की पुलिस, प्रखंड विकास पदाधिकारी लहलादपुर और अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर पुल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें