मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मौत के कुएं में गिरी दुल्हन बैठी कार, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू, बची 4 जानें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मौत के कुएं में गिरी दुल्हन बैठी कार, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू, बची 4 जानें

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के नईसराय क्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। विदा होकर ससुराल जा रही एक नई-नवेली दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। चीख-पुकार और अंधेरे के बीच पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता ने यमराज के द्वार से दुल्हन और उसके परिजनों को सुरक्षित वापस खींच लिया।मोड़ पर अनियंत्रित हुई खुशियां:जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के बडौदी निवासी वीरू कुशवाहा और सत्येंद्र बाथम कार से दुल्हन को लेकर लौट रहे थे। रात के सन्नाटे में जब कार अखाईघाट और घुरावत गांव के बीच एक अंधे मोड़ पर पहुंची, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे सडक़ किनारे बने 30 फीट गहरे कुएं में समा गई।राहगीर बना देवदूत, पुलिस ने दिखाया अदम्य साहस:हादसे को अपनी आंखों से देखने वाले एक राहगीर ने तुरंत 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नईसराय थाना प्रभारी मनीष गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा और गहरा कुआं रेस्क्यू में बड़ी बाधा थे, लेकिन पुलिस ने बिना वक्त गंवाए एक व्यक्ति को रस्सियों के सहारे कुएं में उतारा।सांस रोक देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन:कुएं के मलबे के बीच फंसी कार से दुल्हन, चालक और दो अन्य परिजनों को रस्सियों के सहारे एक-एक कर बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर पुलिस और ग्रामीण 10 मिनट की भी देरी करते, तो कार में पानी भरने या दम घुटने से बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।कार निकालने की मशक्कत जारी:इंसानी जानों को बचाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने देर रात तक कार को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सोमवार सुबह तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें