मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

समस्तीपुर जिले में करेह नदी में डूबने से तीन सगे भाईयाें की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
समस्तीपुर जिले में करेह नदी में डूबने से तीन सगे भाईयाें की माैत

पटना। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में डूबने से तीन सगे भाईयाें की माैत हाे गयी। बोरज गांव में सोमवार को करेह नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में आदित्य (17), हर्षित (15) और कार्तिक (13) शामिल है।पिता सुदर्शन कुमार झा के साथ तीनाें भाई बरियाही घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान एक भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी दोनों भाइयों ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण तीनों खुद को संभाल नहीं पाए और एक-एक कर डूब गए।पिता ने अपनी आंखों के सामने बच्चों को डूबता देखा और उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। इप्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।पुलिस के माैके पर पहुंचते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से पहले दो भाइयों, आदित्य और हर्षित को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सबसे छोटे भाई कार्तिक का शव करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि सुदर्शन कुमार झा दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं और उनके तीनों बेटे वहीं पढ़ाई करते थे। परिवार हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी मनाने गांव आया था। सुदर्शन के पिता गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी हैं और सोमवार को ही मंदिर में ध्वजारोहण किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद पूरे बोरज गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सरकारी सहायता का आश्वासनप्रभारी सीओ मनीष कुमार ने मंगलवार काे बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। आवश्यक कागजात की प्रक्रिया पूरी कर सरकारी प्रावधान के तहत सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। तीनों बच्चों का शव देर रात पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजन को सौंप दिया है। मंगलवार को तीनों भाईयों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें