मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे परबिहार की राजग सरकार विकास के सभी मानकों पर सबसे नीचे है : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे परबिहार की राजग सरकार विकास के सभी मानकों पर सबसे नीचे है : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।तेजस्वी यादव ने कहा कि बीते 21 वर्षों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के दौरान बिहार विकास के लगभग सभी प्रमुख संकेतकों में देश में सबसे नीचे बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य साक्षरता दर, प्रति व्यक्ति आय, किसानों की आय, निवेश, उपभोग और बिजली खपत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पिछड़ा हुआ है।तेजस्वी ने कहा कि दूसरी ओर अपराध, गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में बिहार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जो सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है।तेजस्वी यादव ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति को भी गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में स्कूल ड्रॉपआउट रेट अधिक है और पुपिल-टीचर अनुपात असंतुलित है। इसके साथ ही उन्होंने कुपोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डॉक्टरों के लगभग 58 प्रतिशत पद खाली हैं, जिससे आम जनता को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए चुनाव के दौरान झूठे वादे करती है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करती है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे बिहार के विकास के मुद्दे पर कहीं भी सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं।तेजस्वी यादव के बयान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। पार्टी प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले लगभग 20 वर्षों से भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार चला रहे हैं और पिछले 12 वर्षों से केंद्र में भी उनकी (राजग) सरकार रही है। इसके बावजूद बिहार का पिछड़ापन दूर नहीं हो पाया है।कांग्रेस प्रवक्त ने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और केवल चुनावी रैलियों में बयानबाजी करने के बजाय विकास पर ध्यान देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें