मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 147 बोतल नेपाली शराब की जब्त, तस्कर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 147 बोतल नेपाली शराब की जब्त, तस्कर फरार

अररिया। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी ने 147 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। यह कार्रवाई बीती देर रात सिकटी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के समीप गश्त के दौरान की गई।एसएसबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमबारी कंपनी के जवान सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर जवानों ने कार्रवाई की। एसएसबी को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला। हालांकि जवानों ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर ली।जब्त शराब नेपाल निर्मित है। बरामद 147 बोतलों में प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर की है। कुल मिलाकर लगभग 44 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई है।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब को जब्ती सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग, अररिया के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में तस्कर की पहचान करने और उसके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।एसएसबी 52वीं वाहिनी मुख्यालय, अररिया की ओर से जारी जानकारी में यह भी बताया गया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। जवानों को सीमा पार से होने वाली अवैध तस्करी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें