मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, अब बिहार में नए मुख्यमंत्री पर BJP की अहम बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, अब बिहार में नए मुख्यमंत्री पर BJP की अहम बैठक

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसी सिलसिले में वे गुरुवार को ही पटना से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर नीतीश ने कहा था कि वह अगले चार से पांच दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही बिहार की राजनीति में हुई हलचल ने और तेजी पकड़ ली है।नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आज अंतिम मुहर लग सकती है। नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार के सियासी भविष्य को लेकर बड़े फैसले होने की संभावना है। बिहार भाजपा कोर ग्रुप की यह अहम बैठक आज शाम 6 बजे बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर हाेनी है।बिहार के सियासी भविष्य को लेकर भाजपा की बैठक में चर्चा की जाएगी। इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में बिहार के सह-प्रभारी, दोनों संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बिहार से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है, ताकि नए मुख्यमंत्री के नाम पर व्यापक सहमति बनाई जा सके।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आज की बैठक बिहार की राजनीति की दिशा तय कर सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा नेतृत्व किस नाम पर अंतिम सहमति बनाता है और राज्य को अगला मुख्यमंत्री कौन मिलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें