मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। तबादलों में जिला परिषदों के उप विकास आयुक्त, नगर निगमों के नगर आयुक्त तथा कई अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं।अधिसूचना के अनुसार समीर सौरभ, भा.प्र.से. (2019), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।दीपक कुमार मिश्रा, भा.प्र.से. (2019), नगर आयुक्त, नालन्दा को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना बनाया गया है। उन्हें बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक कार्यालय में अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।अभिषेक पलासिया, भा.प्र.से. (2020) को खगड़िया जिला परिषद् से स्थानांतरित कर गया नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं कुमार निशांत विवेक, भा.प्र.से. (2020) को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालन्दा का नगर आयुक्त बनाया गया है।श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर, भा.प्र.से. (2020) को नालन्दा जिला परिषद् से स्थानांतरित कर जिला परिषद्, पटना का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। शुभम कुमार, भा.प्र.से. (2021) को भागलपुर नगर निगम से नालन्दा जिला परिषद् भेजा गया है।नगर निगम स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। शिवाक्षी दीक्षित को बेतिया नगर निगम, लक्ष्मण तिवारी को जिला परिषद् सारण, पार्थ गुप्ता को मुंगेर नगर निगम, आशीष कुमार को मोतिहारी नगर निगम तथा किसलय कुशवाहा को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। ऋतुराज प्रताप सिंह को मुजफ्फरपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।इसके अतिरिक्त कई अनुमंडल पदाधिकारियों को जिला परिषदों में उप विकास आयुक्त के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरव कुमार को गोपालगंज और सहरसा, काजले वैभव नितिन को पश्चिम चम्पारण, दिव्या शक्ति को कैमूर तथा श्वेता भारती को खगड़िया जिला परिषद् में पदस्थापित किया गया है।अनुमंडल स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। गरिमा लोहिया को बाढ़, अनिरूद्ध पाण्डेय को दानापुर, कृतिका मिश्रा को पटना सदर, आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर (पश्चिम) तथा रोहित कर्दम को नौगछिया का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।सरकार के इस निर्णय से कई जिलों और नगर निकायों में प्रशासनिक गति और समन्वय में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें