मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि उसके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अपराधियों पर डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के 20 से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों कई राज्यों में वांछित थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि मसौढ़ी थाना पुलिस को बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी थाना क्षेत्र में स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने अपराधियों की लोकेशन मिलने के बाद इलाके में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस बल को देखते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से चलाई गई एक गोली पुलिस वाहन में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने संयम और सतर्कता के साथ आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी अजय पासवान के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी अजय यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और अन्य सामानों को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अपराधी 13 मई 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में सीएमएस कंपनी की कैश वैन से हथियार के बल पर हुई लूट की घटना में भी शामिल थे। उस मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था और अब पकड़े गए दोनों बदमाशों की संलिप्तता भी उस कांड में पाई गई है।पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वे राज्य में और किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें