मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर दिया ज़ोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर दिया ज़ोर

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य में हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 'मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना' के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार घरों में सोलर पैनल लगाने की योजना चला रही है, ताकि राज्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और विद्युत उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए समग्र योजना के तहत कार्य किया जाए और जहां भी सोलर पैनल लगाए गए हैं, उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका समूहों की महिलाओं को सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सोलर संयंत्रों की कार्यप्रणाली और उससे होने वाले लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का सौर ऊर्जा के प्रति रुझान बढ़े।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के कार्यों में तेजी लाने और अधिक से अधिक घरों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही 'कुटीर ज्योति योजना' के तहत 10 लाख उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इस योजना में शामिल किया जाए, ताकि कृषि कार्यों में भी सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग सुनिश्चित हो सके।बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए सोलराइजेशन प्लान, जीविका दीदियों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना तथा पीएम-कुसुम योजना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें