मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर में बन रहे दो विश्वविद्यालयों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर में बन रहे दो विश्वविद्यालयों का किया निरीक्षण

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मीठापुर स्थित बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संरचनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मीठापुर क्षेत्र में पहले से ही चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, निफ्ट, चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी एवं मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान स्थापित हैं, जिससे यह इलाका एक शैक्षणिक हब के रूप में विकसित हो चुका है।

उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र और अधिक विकसित एवं आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें