मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर गंगा हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भागलपुर गंगा हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर हुए हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गंगा नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं और पीड़ित परिवार के दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति प्राप्त हो।घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस हादसे ने एक बार फिर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी की आवश्यकता को रेखांकित किया है, विशेषकर गर्मी के मौसम में जब बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए नदी घाटों की ओर रुख करते हैं।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें