मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

बीपीएससी पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 15 काे हाेगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीपीएससी पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 15 काे हाेगी सुनवाई

पटना। बिहार लाेक सेवा आयाेग (बीपीएससी) की 70 वीं पीटी पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनसुराज पार्टी की ओर से दायर याचिका काे पटना उच्च न्यायालय ने मंजूर कर लिया है। इस याचिका पर हाई कोर्ट खुलने के बाद 15 जनवरी को सुनवाई हाेगी।जन सुराज की ओर से अधिवक्ता प्रणव कुमार के अनुसार पटना उच्च न्यायालय में अनुच्छेद-226 के तहत रिट याचिका दायर कर 70 वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कर पुनर्परीक्षा कराने की मांग की है। इसके साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया है कि जब तक पुनर्परीक्षा न हो जाए तब तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए जाए। अब पटना हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है।छात्रों की मांगों को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बीत 2 जनवरी 2025 से लगातार आमरण अनशन पर है। इस बीच 6 जनवरी को सत्याग्रह स्थल से उनकी गिरफ्तारी हुई और शाम तक कोर्ट से जमानत भी मिल गयी। प्रशांत किशोर अस्पताल में भर्ती हैं और छात्रों की मांगों को लेकर उनका अनशन लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें