मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

Bihar: "हाथी चले बाजार..." बयान पर पटना की सड़कों पर छात्रों का बवाल, इस बात की मांग पर अड़े छात्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Bihar: "हाथी चले बाजार..." बयान पर पटना की सड़कों पर छात्रों का बवाल, इस बात की मांग पर अड़े छात्र

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टीआरई-4 परीक्षा में बदलाव की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को हिंसक हो गया। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (एबीएसयू) के छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग लांघकर डाकबंगला तक पहुंच गए। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की के साथ झड़पें हुईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

जानकारी अनुसार लाठीचार्ज के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी, जबकि एक छात्रा के बेहोश होने की सूचना है। पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाए जाने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पानी की बौछार के बीच शैंपू लगाकर नहाते भी नजर आए। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस की ओर पत्थर फेंक दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पथराव में टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए जबरजस्त लाठीचार्ज किया। कुछ छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के आरोप भी सामने आए हैं।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर बख्तरबंद वाहन भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि इस तरह के बख्तरबंद वाहन का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किया जाता है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें परीक्षा व्यवस्था और बिहार के अभ्यर्थियों के अधिकारों से जुड़ी हैं। आंदोलन के हिंसक होने के बाद अब प्रशासन के सामने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने और परीक्षा को लेकर विवाद का समाधान निकालने की चुनौती है।

छात्र बीपीएससी टीआरई-4 में पीटी और मेन परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं। गर्दनीबाग में छात्र 18 अगस्त से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जेपी गोलंबर और डाकबंगला इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी।

इससे पहले सोमवार को बीपीएससी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने छात्रों के आंदोलन को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। दरअसल उन्होंने कहा था, “हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” इस बयान पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने नाराजगी जाहिर की और विवाद बढ़ता चला गया था। विवाद बढ़ने पर परीक्षा नियंत्रक ने वीडियो जारी कर अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें