जबलपुर में पिता-भाई की हत्या करने वाली लड़की के बॉयफ्रेंड ने किया सरेंडर
जबलपुर,। जबलपुर में पिता-भाई की हत्या करने करने वाली लड़की का
बॉयफ्रेंड और वारदात के मास्टरमाइंड मुकुल सिंह ने सरेंडर कर दिया है।
गुरुवार देर रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर खुद को
पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने हत्या का गुनाह
कबूल कर ली है। फिलहाल, पुलिस मुकुल सिंह को अज्ञात जगह ले गई है।
जबलपुर
में पिता-भाई की हत्या मामले में पुलिस के हाथ दोनों आरोपी लग गए है।
हत्या में शामिल नाबालिग लड़की 2 दिन पहले ही पुलिस को हरिद्वार में मिली
थी। वहीं इस पूरी वारदात के मास्टरमाइंड और लड़की के प्रेमी मुकुल सिंह ने
गुरुवार यानी 30 मई की रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में
पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधकर थाने
पहुंचा। यहां पहुंचकर कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। पुलिस ने जैसे ही उसे देखा,
तो होश उड़ गए। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि
आरोपी मुकुल सिंह ने नाबालिग के साथ मिलकर 15 मार्च को रेल कर्मचारी पिता
राजकुमार विश्वकर्मा और भाई तनिष्क को मौत के घाट उतार दिया था। करीब ढाई
महीने से पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। जबलपुर पुलिस ने मुकुल के ऊपर 10
हजार रूपए का इनाम रखा था। उसके पोस्टर देश के कई शहरों में लगाए गए थे।





