मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को अब मिलेगी जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को अब मिलेगी जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद उप मुख्यमंत्री बने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब दोनों उपमुख्यमंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का सरकार ने निर्णय लिया है। राज्य के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, दोनों उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण के लिए विशेष शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की राज्य सुरक्षा समिति की संपन्न बैठक में की गई अनुशंसाओं के बाद यह निर्णय लिया गया।

‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो उन्नत हथियारों से लैस होती है। इधर, नीतीश के करीबी और उनके गृह जिला निवासी विधायक और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्हें एस्कॉर्ट के साथ वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कमी की गई है। उन्हें अब जेड प्लस की श्रेणी की सुरक्षा के स्थान पर अब उन्हें भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जदयू नेता निशांत को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं।

उन्हें हाल में राज्य सरकार द्वारा ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

बिहार में 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। अभी सम्राट चौधरी के साथ सिर्फ दो उपमुख्यमंत्रियों ने ही शपथ ली है। कहा जा रहा है कि अन्य राज्यों में रह रहे चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें