मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

पहचान पत्र नहीं होने पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जानसन को वोट डालने से रोका गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लंदन । पहचान पत्र नहीं लाने पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री

बोरिस जॉनसन को देश के स्थानीय चुनावों में मतदान केंद्र से मतदान करने से

रोक दिया गया जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। ब्रिटिश मीडिया की खबर के

अनुसार बृहस्पतिवार को चुनाव के दौरान जॉनसन पहचान पत्र लाना भूल गये

जिसके बाद दक्षिण ऑक्सफोर्डशायर में मतदान केंद्र के कर्मचारियों ने उनसे

कहा कि वह पहचान पत्र के बिना मतदान नहीं कर सकते।

जॉनसन

2019 से 2022 तक ब्रिटेन के प्रधानंमत्री रहे थे। जानकारी अनुसार जॉनसन ने

हालांकि बाद में मतदान किया और उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी को वोट

दिया।जॉनसन ने ही मतदान करने के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने संबंधी

एक कानून की 2022 में शुरुआत की थी और नया कानून पहली बार पिछले साल

स्थानीय चुनावों में लागू किया गया था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि ज्यादातर

लोग नये कानून का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसलिए मतदान नहीं

किया क्योंकि उनके पास पहचान पत्र नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें