मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-उत्तरी मैसेडोनिया साझेदारी को बढ़ावा, राष्ट्रपति मुर्मु ने की उच्चस्तरीय वार्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया साझेदारी को बढ़ावा, राष्ट्रपति मुर्मु ने की उच्चस्तरीय वार्ता

स्कोप्जे,। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तरी मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्दाना सिलियानोव्स्का-दावकोवा के साथ राजधानी स्कोप्जे स्थित विला वोड्नो में व्यापक द्विपक्षीय चर्चा की।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। बताया कि दोनों ने भारत और उत्तरी मैसेडोनिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

राष्ट्रपति मुर्मु की यह मुलाकात भारत और उत्तरी मैसेडोनिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। दोनों देशों ने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई।

राष्ट्रपति मुर्मु तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में मोल्दोवा का दौरा सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भारतीय समयानुसार मंगलवार को उत्तरी मैसेडोनिया पहुंची। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि स्कोप्जे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश मामले और विदेशी व्यापार मंत्री टिमचो मुकुंस्की ने किया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर जानकारी दी, "यह किसी भारतीय राष्ट्रपति का उत्तरी मैसेडोनिया का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के संबंधों में बढ़ती गर्मजोशी को दिखाता है।

इस दौरे से भारत-उत्तरी मैसेडोनिया के संबंध और गहरे होंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।"

राष्ट्रपति गोरडाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु 22 जुलाई तक उत्तरी मैसेडोनिया में रहेंगी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा उनका असेंबली के अध्यक्ष से मिलने, असेंबली को संबोधित करने और भारत-नॉर्थ मैसेडोनिया बिजनेस फोरम में भाषण देने का भी शेड्यूल है।

दोनों देशों के बीच कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और तकनीक, सूचना तकनीक और आईटी-इनेबल्ड सेवाओं में ज्यादा सहयोग की उम्मीद है।

दौरे के आखिरी हिस्से में राष्ट्रपति निकुसोर डैन के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मुर्मु 23 से 25 जुलाई तक रोमानिया जाएंगी। यह तीन दशक से ज्यादा समय में किसी भारतीय राष्ट्रपति का रोमानिया का पहला दौरा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें