मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे प्लास्टिक में लिपटा बम बरामद, -सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर ।सड़क किनारे प्लास्टिक में लिपटा बम बरामद हुआ है। पुलिस CCTV से सुराग तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके में रविवार की रात बम की बरामदगी हुई है। सड़क किनारे पॉलीथीन में लिपटा बम मिला है। इधर, सड़क किनारे बम बरामदगी के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रात साढ़े नौ बजे पुलिस को बम मिलने की सूचना दी गई।सड़क किनारे बम मिलने की सूचना मिलने पर बबरगंज थानेदार रविशंकर सहित अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे।सड़क किनारे पन्नी में लपेटा हुआ बम मिला पुलिस तुरंत इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई उसके बाद बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के लिए वहां पर बम रखा है। आस-पास कई लोगों से पूछताछ की गई पर बम रखने वाले की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस मामले की जांच कर रही है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। चुनाव का समय होने की वजह से पुलिस सतर्क है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग लगी है कि बम रखने वाले आरोपी कौन हैं और कहां से ये बम कहां से लाया गया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। लोगों के मुताबिक ये शरारती तत्वों का भी काम हो सकता है। बहरहाल, इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें