मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद संबंधित स्कूल परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अब तक की जांच में कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उनमें पूर्वी दिल्ली का एलकॉन स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल, वैंकटेश्वर स्कूल, सीएम स्कूल, अशोक विहार का माता जय कौर स्कूल और जसपाल कौर स्कूल समेत कई अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

इसके अलावा, दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी स्थित कैम्ब्रिज स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) स्थित कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल, लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

स्कूल प्रबंधन को यह धमकी भरा ईमेल सुबह के समय मिला।

एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में बच्चों को बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जबकि कुछ स्थानों पर अभिभावकों को तुरंत बच्चों को वापस ले जाने के लिए कहा गया।

सूचना पाकर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली। जानकारी के अनुसार, अब तक किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुए थे। बीते कुछ महीनों से दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों को पहले भी इस तरह के फर्जी मेल और कॉल मिलते रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरे ईमेल का स्रोत क्या था। साइबर यूनिट की टीमें तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें