मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

लंदन से दिल्ली आ रही विस्‍तारा की फ्लाइट में बम की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लंदन से दिल्ली आ रही विस्‍तारा की फ्लाइट में बम की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्‍ली। लंदन से दिल्ली आ रही विस्‍तारा एयरलाइन की फ्लाइट में बुधवार को बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, यह विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लंदन से नई दिल्ली आ रही विस्‍तारा की फ्लाइट संख्‍या UK018 में एक पैसेंजर ने विमान के बाथरूम में एक टिशू पेपर पर लिखी धमकी वाली चिट्ठी मिलने की जानकारी क्रू मेंबर को दी। संबंधित अधिकारियों ने प्रोटोकॉल पर अमल करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कराया। यात्रियों के उतरने के बाद विमान को अनिवार्य जांच के लिए ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद यह सूचना अफवाह साबित हुई।एयरलाइंस के प्रवक्‍ता ने जारी बयान में कहा, ”हमने आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी करने में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया।” इस विमान को सुबह 11:45 बजे सुरक्षित बिना किसी घटना के सुरक्षित उतार लिया गया। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गहन जांच की गई और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस विमान में 290 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें