मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्‍ली। कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षि‍त हैं। हालांकि, एयरलाइन की ओर से काई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। धमकी की जानकारी टिशू पेपर पर लिखे एक नोट पर मिली। इसमें फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का यह विमान सुबह करीब 6.40 बजे 180 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतर गया। फिलहाल पूरे विमान की जांच की जा रही है। ऐसे में ये भी तय है कि यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में अभी और समय लग सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें