मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

मदरसा में बम विस्फोट, एक बच्चा समेत दो लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

छपरा। गरखा के मोतिराजपुर में मदरसे में बुधवार की देर रात ब्लास्ट हुआ है, जिससे दो लोगों के घायल होने की सूचना है। छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर में मदरसे के परिसर में जोरदार धमाका हुआ।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस घटना में दो लोग के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।गरखा की अंचलाधिकारी नीली यादव ने बताया कि मोतिराजपुर गांव मे बुधवार की देर रात मदरसा परिसर में बम फटने की बात स्थानीय लोगों ने बताई है। पटाखा बनाने के दौरान घटना होने की बात सामने आ रही है।वहीं, सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने साक्ष्य को मिटा दिया है।मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर के निवासी मौलाना इमामूदिन के साथ 10 साल का एक लड़का मदरसा में रहता था जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वह मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहा था।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन पुलिस अभी दोनों घायलों की तलाश में जुटी है। पहले भी इस तरह की घटना हुई है।लोगों का कहना कि तेज धमाके की आवाज सुनाई दी है। गरखा थाना की पुलिस को हमने जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें