मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

रेल ट्रैक पर लाश, सीमा विवाद में फंसी मानवता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेल ट्रैक पर लाश, सीमा विवाद में फंसी मानवता

सीवान।सिवान-पचरुखी रेलखंड के बीच सोमवार देर रात रेल ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना किमी संख्या 385/23 के पास की है, जहां रात 23:07 बजे सुरक्षा कंट्रोल वाराणसी से सूचना दी गई कि ट्रैक के बीच डेड बॉडी पड़ी है और लाइन बाधित है।सूचना मिलते ही माल गोदाम, सिवान में तैनात आरपीएफ स्टाफ कांस्टेबल अनिल कुमार और शिव अवतार प्रसाद को तत्काल मौके पर भेजा गया।जवानों ने तत्परता दिखाते हुए 23:35 बजे शव को ट्रैक से हटाकर लाइन क्लियर कर दी। राहत की बात यह रही कि किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शव के निस्तारण के लिए सराय थाना और जीआरपी सीवान के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, मगर सीमा विवाद को लेकर दोनों पक्ष मौके से लौट गए।रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक पाली प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम सीवान के नंबर 9031683607 पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। 100 और 112 पर सूचना देने के बाद 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक शव ट्रैक के किनारे ही पड़ा रहा और आरपीएफ जवान पूरी रात मुस्तैद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें