मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

नवविवाहिता की हत्या कर 10 फीट गड्ढे में दफनाया,शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवविवाहिता की हत्या कर 10 फीट गड्ढे में दफनाया,शव बरामद

पूर्वी चंपारण। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के पीपराडीह स्थित कृषि फार्म की भूमि में करीब दस फिट निचे दफन किये गये शव को पुलिस ने बरामद किया है।मृतका की पहचान पीपराडीह गांव निवासी कुंदन कुमार की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष पिछले 26 अप्रैल को ही हुई थी। इस संबंध में मृतका कविता के पिता पताही थाना क्षेत्र के बखरी बाजार निवासी शंकर राउत ने पीपराकोठी थाने में आवेदन देकर अपने बेटी की हत्या की आशंका जाहिर किया था। उसने अपने आवेदन में बताया कि शादी के बाद मेरी बेटी अपने ससुराल में रह रही थी। और उसने कभी भी अपने ससुराल के संबंध में कोई शिकायत नहीं किया। इधर पिछले 21 जून को सुबह साढ़े छः बजे के आसपास उसके ससुर नरेश सिंह ने फोन पर बताया कि आपकी बेटी भोर में कही भाग गई है। दुबारा मैंने कॉल बैक कर विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास किया परंतु ना ही उसके ससुर ने फोन उठाया और ना ही मेरे दामाद ने। फिर मै जब पीपराडीह स्थित अपने बेटी के ससुराल पहुंचा तो पाया कि उसके ससुर और पति दोनों घर पर नहीं है। सास प्रभावती देवी ने कविता के घर से भाग जाने की सूचना दी।कविता के पिता के आवेदन पर पुलिस हरकत में आई और ससुर सहित दो को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ किया। और मंगलवार को कविता के शव को पीपराकोठी कृषि फार्म की जमीन से बरामद किया है। मामले में डीएसपी सदर 2, जितेश पाण्डेय घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में छानबीन और अग्रतर कारवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें