मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : 12 वर्षीय बच्चे का शव फंदे से लटका मिला , जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : 12 वर्षीय बच्चे का शव फंदे से लटका मिला , जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक चार निवासी हार्दिक रवि (12 वर्ष) का शव बीते रात फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।रामानुजगंज पुलिस आज मंगलवार काे बताया कि बीते सोमवार की रात करीब 7 बजे रामानुजगंज वार्ड क्रमांक चार निवासी भारत जशवंत रवि के 12 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि का शव घर के ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक हार्दिक रवि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था। बताया जा रहा है कि, हार्दिक पढ़ाई में अच्छा था। मृतक के पिता भारत जशवंत रवि रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल के कर्मचारी है। घटना के समय भी वे अस्पताल में ही थे। सूचना मिलने पर तत्काल घर पहुंचे और बेटे का शव फांसी के फंदे लटका हुआ मिला।आनन-फानन में जशवंत रवि बेटे को फांसी के फंदे से उतार सौ बिस्तर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने हार्दिक रवि को मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आज मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई। इस केस पर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।बीएमओ महेश प्रसाद गुप्ता ने आज मंगलवार को बताया कि, 12 वर्षीय बच्चे का मामला आया था। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें