मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

बूढ़ी कनकई नदी में डूबे मासूम का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बूढ़ी कनकई नदी में डूबे मासूम का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

किशनगंज। नगर पंचायत पौआखाली के वार्ड संख्या-3 स्थित सिमलबाड़ी निवासी एक मासूम बच्चे का शव सोमवार को बूढ़ी कनकई नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान समदानी, पिता-समीरूद्दीन के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार समदानी रविवार दोपहर से लापता था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान नदी किनारे बच्चे के कपड़े मिलने पर उसके नदी में डूब जाने की आशंका जताई गई। इसके बाद घटना की सूचना पौआखाली थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सोमवार को टीम ने बूढ़ी कनकई नदी में सघन सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया।शव मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बूढ़ी कनकई नदी में कथित अवैध खनन को हादसे का एक कारण बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि नदी में अवैध खनन के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना और कथित अवैध खनन के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।इधर, पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों ने लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें