मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सुपौल में 20 लोगों से भरी नाव कोसी नदी में पलटी, सभी सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के सुपौल में 20 लोगों से भरी नाव कोसी नदी में पलटी, सभी सुरक्षित

पटना। बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास शु्क्रवार कोसी नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलट गई। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। भार अधिक होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा मित्र की टीम ने रेस्क्यू कर सभी को बचा लिया ।पुलिस के मुताबिक किसनपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ की चपेट में आने से पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी में बह चुकी है, जिसके कारण क्षेत्र के लोग नाव के जरिए आवागम कर रहे हैं। शुक्रवार को 20 लोग छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इस बीच नाव अनियंत्रित होकर कोसी नदी में पलट गई। हादसे के बाद नाव सवार लोगों में चीफ-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा मित्र की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला और एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे में किसी तरह की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है और हालात का जायजा लिया है।इस बाबत सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नदी में नाव नहीं पलटी है। किसी तरह का हादसा नहीं हुआ है। नदी के तटबंध के पास के जमीन के हिस्से में पानी कम होने से नाव नहीं चल पायी और पलट गयी। सभी लोग सुरक्षित हैं। गाद जमा है, जिसमें नाव फंस रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि गंदे पानी में नाव का प्रयोग करने से बचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें