मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बीच गंगा नदी में नाव में अचानक आई खराब, मची अफरातफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीच गंगा नदी में नाव में अचानक आई खराब, मची अफरातफरी

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त हो जाने के बाद से नाव से यात्रा करना लोगों की मजबूरी हो गई। रोजाना हजारों की संख्या में लोग नाव पर सवार होकर नवगछिया और भागलपुर आ रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को बरारी घाट से महादेवपुर घाट जा रही एक यात्री नाव बीच गंगा नदी में अचानक खराब हो गई। जिससे नाव पर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। नाव पर बड़ी संख्या में महिला यात्री भी सवार थीं। बीच नदी में नाव करीब दो घंटे तक फंसी रही।

बताया जा रहा है कि नाव पर यात्रियों के साथ कई मोटरसाइकिलें भी थीं। इसी दौरान नाव का इंजन अचानक बंद हो जाने के बाद चालक और स्थानीय लोग उसे चालू करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बीच नदी में नाव फंसने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। खासकर महिला यात्री काफी परेशान हो गई।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर नीलू के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पहले महिलाओं समेत कुछ यात्रियों को दूसरी नाव के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाद में अन्य यात्रियों को भी दूसरी नाव पर शिफ्ट किया गया। हालांकि मोटरसाइकिलों को दूसरी नाव पर लोड करना संभव नहीं हो सका। बचाव दल ने बताया कि खराब नाव के इंजन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि इंजन चालू हो जाता है तो नाव को महादेवपुर घाट भेजा जाएगा, अन्यथा दूसरी बड़ी नाव से बांधकर टोचन के जरिए गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें