मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

इंजन फेल होने से समुद्र में फंसी नाव, तंजानिया में 14 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंजन फेल होने से समुद्र में फंसी नाव, तंजानिया में 14 की मौत

दार एस सलाम। तंजानिया के माफिया द्वीप पर तकनीकी खराबी से बीच समुद्र फंसी नौका के 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 22 को बचा भी लिया गया। शनिवार को सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।

बुधवार को द्वीप के पास प्रवासियों से भरी एक नौका समुद्र में खराब हो गई थी। तकनीकी गड़बड़ी के कारण ये हिल नहीं पाई और बाद में बचाव दल वहां पहुंचा। तब तक कई लोगों की जान जा चुकी थी। मृतक और जीवित बचे लोग डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी), बुरुंडी और कोमोरोस के नागरिक बताए गए हैं।

माफिया जिले की आयुक्त अजीजा मंगोसोंगो ने बताया कि 22 जुलाई को बचाए गए लोगों को बालेनी वार्ड के कुंगवी गांव के तट पर पाया गया। उनकी नौका में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी।

मंगोसोंगो के अनुसार, समुद्र में नौका के संकट में फंसने के बाद 14 प्रवासियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी प्रवासी मायोट पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जो फ्रांस का एक विदेशी विभाग (ओवरसीज डिपार्टमेंट) है।

उनका उद्देश्य वहां बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश करना था।

उन्होंने बताया कि नौका समुद्र में आए तेज तूफान की चपेट में आ गई और बहकर खुले समुद्र में पहुंच गई। खराब मौसम के कारण नौका का इंजन भी बंद हो गया।

जीवित बचे लोगों के मुताबिक, वे करीब आठ दिनों तक समुद्र में फंसे रहे जिसके बाद बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित निकाला।

नौका समुद्र के बीचोंबीच इंजन खराब होने के बाद करीब आठ से 10 दिनों तक लहरों के सहारे बहती रही, जिससे उसमें सवार लोग भोजन और पीने के पानी के बिना फंस गए।

कई लोग बेहोशी की हालत में थे और लंबे समय तक भूखे रहने के कारण बेहद कमजोर हो चुके थे।

अधिकारियों के अनुसार, लगभग 40 फुट लंबी ग्रे और सफेद रंग की फाइबरग्लास नौका पर कुल 36 लोग सवार थे। यह नौका किसी भी प्रकार के पंजीकरण या पहचान चिह्न के बिना संचालित की जा रही थी और इसमें यामाहा इंजन लगा हुआ था, जो समुद्र में खराब हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें