मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में गंगा में नाव पलटी, दो की मौत, 5 लापता लोगों की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में गंगा में नाव पलटी, दो की मौत, 5 लापता लोगों की तलाश जारी

पटना। बिहार के पटना जिले के बाढ़ इलाका क्षेत्र में गुरुवार को गंगा नदी में एक नाव पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में अभी भी पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह कुछ लोग उमानाथ घाट से एक छोटी सी नाव पर सवार होकर 14 से 15 लोग प्रतिदिन की भांति सब्जी तोड़ने के लिए गए थे। ये लोग गंगा नदी के उस पार खेती करते हैं और अक्सर नाव से ही वहां जाते हैं।

बताया गया कि गुरुवार को ये लोग नाव पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, तभी गंगा नदी की बीच धारा में नाव पलट गई। नाव पलटते ही अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया गया कि नाविक और ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

उन्होंने कहा कि अभी तक दो शव नदी से निकाले गए हैं और पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, जहां दुर्घटना हुई है, वहां नदी की धारा तेज थी कि कुछ सवारियां तो उसी में तेजी से बह गईं, उन्हें बचाने तक का मौका नहीं मिला।

आसपास मौजूद मल्लाहों और स्थानीय गोताखोरों ने यह देखते ही नदी में छलांग लगा दी और सात लोगों को बचा लिया गया। इन सबको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार को इस इलाके में तेज हवा भी चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों की भीड़ लग गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें